Database Management System (डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) एक तरह का सॉफ्टवेयर होता है जिसका उपयोग डेटाबेस को बनाने और उसे संभालने के लिए किया जाता है। DBMS डाटा को बनाने, संभालने और अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है। DBMS notes in PDF के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिये।    DBMS के उदाहरण-  MySQL, Oracle, Microsoft Access etc.


DBMS Notes in PDF
DBMS Notes PDF



डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम के प्रकार (Types of DBMS)

  1.  Network database 
  2. Oracle database 
  3. Relational database

DBMS के सम्बंधित Terms-

  • सारणी (Table)- Database में सभी डाटा को टेबल्स के रूप में संग्रहित किया जाता है।  विभिन्न प्रकार के संचालन Table पर किए जा सकते हैं जैसे- डाटा को संग्रह करना, डाटा को फिल्टर करना, डाटा को पुनः प्राप्त करना इत्यादि। टेबल Row और Column के कटाव से बने Cell से मिलकर बने बनते हैं, इन्हीं में डाटा  संग्रहित किया जाता है। 
  • फील्ड(Field)- टेबल के प्रत्येक कॉलम को फील्ड कहते हैं।  जैसे छात्र का नाम, किसी शहर का नाम, राज्य, मोबाइल नंबर आदि। 
  • रिकॉर्ड(Record)- टेबल के Row या Tuple को रिकॉर्ड कहते हैं।  जैसे किसी व्यक्ति का नाम, किसी कंपनी का नाम आदि। 
  • Queries- किसी डेटाबेस में जरूरत के अनुसार डाटा को फिल्टर करने की अनुमति दी जाती है उसे Query कहते हैं । Query से यूजर अपनी इच्छा अनुसार किसी भी तरह के डाटा को फिल्टर कर सकता है और उसे प्राप्त कर सकता है।  

Database Management System की विशेषता -

  •  इसमे डाटा रिडंडेंसी को कंट्रोल किया जा सकता है 
  • इसमें डाटा शेयर किया जा सकता है 
  • इसमे  डाटा को सुरक्षित रखा जा सकता है 
  • इसमे  प्रोसेसिंग की गति अच्छी होती है 
  • इसमे  डाटा एक दूसरे से इंडिपेंडेंट होते हैं

Relational DBMS- Relational DBMS (रिलेशनल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम का प्रकार है जो रिलेशनल मॉडल पर आधारित होता है। RDBMS एक ऐसा डेटाबेस होता है जो कि डाटा को स्ट्रक्चर्ड फॉर्मेट में स्टोर करता है ऐसा करने से डेटाबेस में किसी भी वैल्यू को सर्च करना बहुत आसान हो जाता है ,इसको रिलेशनल कहा जाता है। क्योंकि जो भी वैल्यू डेटाबेस में स्टोर होती है वह एक दूसरे से संबंधित होती है।  किसी भी टेबल का डाटा एक दूसरे से संबंधित होता है तथा एक टेबल दूसरे टेबल से संबंधित होते हैं इसलिए इस तरह के मॉडल को रिलेशनल डेटाबेस तथा इस तरह के मैनेजमेंट  सिस्टम को रिलेशनल मैनेजमेंट सिस्टम कहते हैं।

आपको DBMS Notes in PDF कैसा लगा हमे कमेंट करके जरूर बताये। 

इसे भी देखें - 

Post a Comment

Previous Post Next Post